ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन पूरी बॉडी दिखाना रिया को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स ने जम कर किया हंगामा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। इस बीच हाल ही में उनकी एक पोस्ट सामने आई है। जिसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। जहां एक्ट्रेस ने जालीदार टॉप में गजब का लुक दिया है। जिसे देखकर हर कोई घायल हो रहा है। साथ ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बता दें कि रिया ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। जिसमें वो ब्लैक नेट टॉप और लेदर पैंट में दिख रही हैं। उनका लुक बेहद हॉट और बोल्ड लग रहा है। इसके साथ रिया ने शॉर्ट मेसी हेयर स्टाइल किए हैं। साथ ही लाइट मेकअप के साथ स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ रिया ने कैप्शन दिया है, ‘लोगों को ये समझना होगा कि बहादुरी का मतलब डर लगना नहीं है बल्कि डर होने के बावजूद उससे निकलना बहादुरी होती है’। इसके साथ उन्होंने ‘rheanew’ का हैशटैग भी यूज किया है।
एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोगों ने मिलेजुले रिएक्शन दिए हैं। जहां एक तरफ उनके फैंस ने तस्वीर पर ढेर सारे इमोजी शेयर कर तारीफें की हैं। वहीं, अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने सुशांत को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘सुशांत को खा गई अब किसे निगलने की तैयारी में हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम सच में बहादुर लड़की हो क्योंकि तुमने सुशांत को बर्बाद कर दिया।’
बता दें कि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे। जिस दौरान उनके केस की जांच में नशीले पदार्थ से जुड़ा ऐंगल निकलकर सामने आया था। जिसमें रिया चक्रवर्ती पर भी लोगों की शक की सुई गई थी। जिसके चलते एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। लेकिन आज भी सुशांत के फैंस रिया को उनका गुनहगार मानते हैं। लोगों का मानना है कि रिया की वजह से ही आज उनके स्टार सुशांत उनके बीच नहीं हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को अक्सर लोगों से खूब खरी-खोटी सुनने को मिलती है।
बता दें कि सुशांत को इस दुनिया से गए काफी समय बीत गया है। लेकिन आज भी उनके केस की गुत्थी नहीं सुलझी है। ऐसे में उनके फैंस अक्सर दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की मांग करते रहते हैं।