ये है दुनिया का सबसे महंगा आम ,कीमत है 2.50 रुपये किलो ये है इसमें ख़ास

गर्मियों का सीजन आते ही आम भी बिकने लगते है। जहा आम सबकी पसंदिता फलों में से एक है। हर कोई आम खान खूब पसंद करता है ,वही कई लोग इसके बगान भी लगाते है। वही आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने वाले है।जिसकी कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे। तो आइए जानते है उस आम के बारे में और उसकी खासियत के बारे में। जिसकी कीमत लाखो रुपए बताई जा रही है। यह आम ढाई लाख रुपए का है। जो एक किलो वाला ढाई लाख रुपए का है। आप भी चौक गए ना! अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा इसमें क्या खासियत है? आप थोड़े हैरान ज़रूर हुए होंगे।
आपने आज तक नहीं देखा होगा दुनिया का सबसे महंगा आम
लेकिन वाकई में यह आम ढाई किलो रूपए का ही। जो मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आम प्रेमी ऐसा आम उगा रहे हैं। जिसकी कीमत जापान में ढाई लाख रुपए किलो है। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले संकल्प सिंह ने करीब साढे बारह एकड़ में दो बागान लगाई है। जिनमें आम की पैदावार होती है। इन दोनों बगीचों में उन्होंने अलग – अलग प्रकार की आम की किस्म के पौधे लगा रखे है। संकल्प सिंह के इस आम के बगीचे में हापुस के आम से लेकर जापान की “टोइयो नो टमैंगो” नाम की प्रजाति भी है। इसकी खासियत यह है कि यह आम ढाई लाख रुपए किलो में जापान में इसकी बिक्री होती है। एमपी के रहने वाले संकल्प सिंह ने साल 2013 में आम की खेती करनी स्टार्ट करी थी। जिसके बाद संकल्प सिंह आम की पैदावार पर काफी ध्यान देने लग गए थे। आज के समय में उनके इस आम के बगीचे में 24 से अधिक प्रकार के आम के पेड़ लगे हुए हैं।
जापान की “टोइयो नो टमैंगो” प्रजाति का पेड़ भी उन्होंने लगाया है। जिसे एक व्यक्ति से उन्हे प्राप्त हुआ था। यह कीमती प्रजाति वाला आम दिखने में काफी अट्रैक्टिव है और काफी कीमती भी है। जिसकी देखभाल वो काफी ध्यान से करते है। बताते चले की,संकल्प सिंह ने इस आम के पेड़ का प्रथम फल बाबा महाकाल के मंदिर में चढ़ाया था।
कीमत इतनी की एक गाडी आ जाये
यह आम औसत नौ सौ ग्राम का है। यही वजह है कि , इस आम को देखने के लिए काफी लोग उनके इस आम के बगीचे में आते हैं। “टाइयो नो टमैंगो” की जापान में भले ही यह ढाई लाख रुपये किलो में बिकती है। परंतु इंडिया में अब तक इतने महंगे रेट में इसकी बिक्री नहीं हुई है। संकल्प सिंह कहते हैं कि, यह कीमती आम है और फाइनेशियल तौर पर भरपूर व्यक्ति ही इस आम को खरीद सकता है। उन्होंने आगे कहा की, यह आम इंडिया में 50 हजार रुपये किलो तक बिक चुका है। संकल्प सिंह के इस आम के बगान को पूरी दुनिया ने एक अलग पहचान मिल चुकी है। जहां दूर – दराज से लोग इसे देखने आते है।
उन्होंने कहा कि, पहले उनके लिए रात्रि के वक्त इस आम के बगीचे की रखवाली कारण मुश्किल था। जिसके लिए उन्होंने कुत्ते पाले और उनके इस बगान की रखवाली आज के समय में बारह कुत्ते करते हैं। वही सुबह के समय गार्ड भी आम के बगान की रखवाली करते है। वही संकल्प सिंह अपने इस आम के बगीचे में एक रेस्टोरेंट भी ओपन कर रखे है। जहां उनका ये आम का बगीचा लोगो को खूब लुभाता है।