विदेश में छोटे कपड़े पहन घूम रही मलाइका के लिए तड़फ रहे हैं अर्जुन कपूर, सबके सामने रख दी यह पर्सनल डिमांड

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी दिलकश अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। उनकी तस्वीरें जब भी सोशल मीडिया पर पोस्ट होती हैं फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। इन दिनों मलाइका टर्की में छुट्टियां मना रही हैं। आए दिन वो नई नई तस्वीरें भी पोस्ट कर रही हैं। कभी लाल काफ्तान पहने तो कभी जंपसूट में छैया छैया गर्ल का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। उनकी खूबसूरत अदाओं पर यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं पिछले काफी वक्त से मलाइका की तस्वीर पर यूजर्स कमेंट कर ये भी पूछ रहे थे कि अर्जुन कपूर कहां हैं और वो बिना अर्जुन के अकेले क्यों घूम रहीं हैं। वहीं अब ये भी समझ आ गया है कि इश्कजादे ब्वॉय अर्जुन कपूर का भी अपनी गर्लफ्रेंड के बिना भारत में मन नहीं लग रही है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर मलाइका से एक प्यारी सी डिमांड भी की है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे सो क्यूट।
अर्जुन को आ रही मलाइका की याद
दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मोमोज खाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वो सॉस जितना मैंने सोचा था उससे ज्यादा तीखा निकला। आप लोग क्या सुझाव देंगे कि मुझे अगला कौन सा सॉस खाना चाहिए। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आपको मलाइका के हाथ की चटनी खानी चाहिए।
अब इस कमेंट पर अर्जुन कहां रुकने वाले थे। अर्जुन ने जवाब दिया कि- कृपया उन्हें कहिए कि जब वो घर आएं तो मेरे लिए चटनी बना दें। इन दिनों वो घूमने में बिजी हैं और इंस्टाग्राम के लिए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। क्या पता ये डिमांड उन्हें मना ले। बता दें कि मलाइका टर्की में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही हैं जबकि अर्जुन फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने के कारण उनके साथ नहीं गए।
ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन पहले सलमान खान की बहन अर्पिता संग रिलेशनशिप में थे। वो सलमान के घर आया जा. करते थे लेकिन बाद में अर्पिता से उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि सलमान ने ही अर्जुन को फिल्मों में आने के लिए कहा था इसलिए अक्सर उनसे सुझाव लेने वो सलमान के घर आते जाते थे। इसी दौरान मलाइका से उनकी बॉन्डिंग बन गई थी।
अर्जुन की करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग से भी अच्छी दोस्ती है। इसमें मलाइका भी शामिल हैं। इसी गर्ल गैंग के साथ अर्जुन भी अक्सर वेकेशंस पर जाते थे। इससे उनकी और मलाइका की और भी अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। वहीं अरबाज संग मलाइका का रिश्ता मुश्किलों से गुजर रहा था। दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया उसी वक्त अर्जुन मलाइका के और भी करीब आ गए। वहीं जब अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया तो कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर दी। अब फैंस उनकी भी शादी के इंतजार में हैं। देखना होगा कि फैंस को ये खुशखबरी कब मिलती है।