जब 12 साल छोटे अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बोली मलाइका, कहा- पहली रात उसने मुझे सोने..

जब 12 साल छोटे अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बोली मलाइका, कहा- पहली रात उसने मुझे सोने.. बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। गौरतलब है कि इन दिनों मलाइका अरोड़ा खुद से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
बता दें इससे पहले मलाइका अरोड़ा की शादी जाने-माने अभिनेता अरबाज खान से हुई थी। इसके बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम अरहान खान है लेकिन साल 2017 में इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करने लगी।
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी पहली रात की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि, “उस रात हमने पूरी रात बाते की। अर्जुन ने मुझे समझाया की रिश्ते को दोबारा चांस भी देना चाहिए। तलाक़ के बाद रिश्ते खत्म नहीं हो जाते है। मलाइका ने कहा की उम्र में 12 साल बड़ी होने के चलते उन्हें और अर्जुन को काफी ट्रोल भी किया जाता था। बावजूद इसके अर्जुन ने कहा की कौन क्या बोल रहा उस पर ध्यान मत दो। अपने काम में फोकस करो।”
इसके अलावा एक्ट्रेस ने साझा किया कि, “मुझे नीद आने लगती तो अर्जुन मुझे कहते आज सिर्फ हम बात करेंगे। हमें सोना नहीं है। वो बिस्तर के एक कोने में बैठे थे और मै उनकी गोद में लेती थी। एक्ट्रेस ने कहा वो रात मेरे लिए सबसे ज्यादा सुकून भरी थी।”
“कुछ लोगों को लगता है कि लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होने पर रिश्ते में सही तरीके से तालमेल नहीं बैठ पाता है। लेकिन मेरा मानना है कि रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उम्र ज्यादा होना कोई मायने नहीं रखता है। प्यार तो आसान होता है, लेकिन उसे निभाना काफी मुश्किल होता है। कुछ लोगों का मानना है कि लड़की की उम्र ज्यादा होने के कारण रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं, लेकिन इस दुरियां की सबसे बड़ी वजह उम्र नहीं रिश्तों में अण्डस्टैण्डिंग की कमी होना प्रमुख है।”
वहीं अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि, “आपकी कहानी में, कभी आपको हीरो बनना पड़ता है तो कभी विलेन। जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो उसके नतीजे भी भुगतने पड़ेंगे। ये नतीजे हम सभी लोगों के लिए अलग-अलग होते हैं। आप एक व्यक्ति से इस बात की सच्चाई के लिए प्यार करते हैं। अगर प्यार की बात करें तो इसे प्योर होना चाहिए। अगर आप इसे एक तरफ से देखेंगे, तो आप हीरो लगेंगे। दूसरी तरफ से, आप विलेन जैसे लगेंगे।”
बता दे जहां इन दिनों मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ खुशहाल जीवन जी रही है तो वहीं उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।