वीडियो : माँ बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कर दी अपनी सभी हदें पार, बिना ब्रा पहने इस हाल में आई नज़र

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन बन चुकी हैं। हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। हर तरफ उनके ही नाम के चर्चे होते हैं। आज उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। प्रियंका को ब्यूटी विद ब्रेन कहते हैं।
इतना ही नहीं वो लोगों को अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस से भी काफी इंप्रेस कर देती हैं। प्रियंका अक्सर किसी फिल्मी पार्टी, इवेंट या रेड कार्पेट पर नजर आती हैं जहां उनकी ड्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन जाती है। अब हाल ही में प्रिंयका का बोल्ड लुक सामने आया है जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई है। प्रियंका चोपड़ा जोनस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका ब्रालेस लुक फैंस को हैरान कर रहा है।
ब्रालेस लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
दरअसल हाल ही में देसी गर्ल पेरिस में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस इवेंट में उन्होंने एना हाथवे और लीजा के साथ कई पोज भी दिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इस इवेंट में प्रियंका गोल्डन रंग के बोल्ड गाउन में नजर आईं। ब्रालेस लुक में प्रियंका बेहद ही हसीन और ग्लैमरस लग रही थीं।
डीप प्लंजिंग नेकलाइन के साथ प्रियंका ने गले में सिल्वर नेकलेस पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की स्ट्रैपी हील्स भी पहनी थी जो उनके लुक को और भी खास बना रही थी। इस लुक के सामने आते ही दर्शक उनके दीवाने हो गए। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया। अब तक उनकी तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।
बेहद कीमती है प्रियंका की ये ड्रेस
प्रियंका के ये ड्रेस सिर्फ शानदार ही नहीं बल्कि काफी महंगी भी है। उनके इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 95 हजार 987 रुपये है। ये ड्रेस खूबसूरत होने के साथ साथ काफी महंगी भी है। साथ ही ये ड्रेस ऑनलाइन भी मौजूद है। इस शिमरी ड्रेस के साथ उन्होंने अपने लुक को थोड़ा ग्लॉसी रखी। साथ ही ब्राउन न्यूड लिपस्टिक, आईशैडो और ब्लशर से प्रियंका ने अपने लुक को पूरा किया। उनका ये लुक हर किसी को पसंद आ रहा है।
इस इवेंट से उनका दूसरा लुक भी सामने आया जो फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। इस लुक में प्रियंका ब्लैक औऱ व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने जो दूसरी ड्रेस पहनी वो ब्लैक कलर की है जिसमें पूरे व्हाइट रफल्स हैं। इस लुक में प्रियंका गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके हीरों के हार ने भी सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अब मां भी बन चुकी हैं। इसी साल प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म 15 जनवरी को सैन डियागो में हुआ। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। सैरोगेट मदर बनने के बाद प्रियंका बेहद खुश हैं वहीं उनके पति और अमेरिकन स्टार निक जोनस भी अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।