मलाइका से 12 साल छोटे होने पर बोले अर्जुन कपूर, उम्र पर ट्रोल करने वाले सेल्फी के लिए मरते हैं

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दुनिया से छिपाते नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। अर्जुन से जब उनके और मलाइका के एज डिफरेंस की वजह से ट्रोलिंग की बात कही गई तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी निगेटिविटी को अहमियत नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह फेक है। मलाइका और अर्जुन में 12 साल का फर्क है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अक्सर दोनों को ट्रोल किया जाता है। हालांकि मलाइका-अर्जुन को इस तरह की निगेटिविटी से कोई फर्क नहीं पड़ता।
अर्जुन बोले, हम नहीं पढ़ते कॉमेंट्स
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। दोनों के अफेयर की खबरें जब सामने आईं तो सबसे ज्यादा चर्चा उनकी उम्र में अंतर को लेकर रहा। इस बारे में अर्जुन कपूर का कहना है कि जब तक लोग उनके काम को नोटिस कर रहे हैं, बाकी सब बेकार का शोर है। अर्जुन कपूर की उम्र 36 साल है वहीं मलाइका 48 साल की हैं। अर्जुन ने कहा कि उम्र को रिलेशनशिप का आधार बनाना मूर्खता है। मसाला.कॉम से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, पहली बात तो मीडिया ही लोगों के कॉमेंट्स देखती है, हम इनमें से 90 फीसदी नहीं देखते। ट्रोलिंग को इतनी अहमियत नहीं दी जा सकती क्योंकि ये फेक होती है।
बोले अर्जुन, जियो और जीने दो
यही लोग जब मिलते हैं तो मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरते हैं, इसलिए इन बातों को इतनी इम्पॉर्टेंस नहीं दी जा सकती। मैं अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहा हूं ये मेरा मामला है। जब तक मेरे काम को पहचाना जा रहा है, बाकी सब सब फालतू का शोर है। साथ ही किसकी क्या उम्र है, आप इसको लेकर इतने परेशान नहीं हो सकते। इसलिए जियो, जीने दो और आगे बढ़ो।