Ajay Devgan की लाडली न्यासा ने डांस के दौरान दोस्त के मुंह पर मारा पंच, फैंस को आ गई काजोल की याद

मुंबई। सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स का जलवा बिखरा रहता है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) भी फिल्मों में तो ना सही लेकिन इंटरनेट पर धमाका मचाती नजर आ रही हैं। न्यासा का लेटेस्ट वीडियो (Nyasa Devgan Video) सामने आते के साथ ही वायरल हो गया है। जिसमें वो डांस (Nyasa Devgan Dance Video) करती करती अपनी ही दोस्त के मुंह पर मार देती हैं। इस क्लिप को देख फैंस को काजोल की याद आ गई है।
न्यासा देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Nyasa Devgan Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो व्हाइट कलर की कॉटन ड्रेस पहने कमरे में थिरकती नजर आ रही हैं। इसी दौरान स्टारकिड्स मूव्स करते-करते बेड पर बैठी अपनी दोस्त के चेहरे पर मार देती हैं। ऐसा करने के बाद न्यासा जोर-जोर से हंसने लगती हैं और उनकी दोस्त की भी हंसी छूट जाती है।
View this post on Instagram
न्यासा देवगन का ये डांस वीडियो आखिर में फनी वीडियो में तब्दील हो जाता है, जो अब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब गुदगुदा रहा है। अजय की लाडली के इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स को मजेदार प्रतिक्रियाएं देते देखा गया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’आप बहुत प्यारी हैं।’ दूसरे ने लिखा,’मैडम जी आप ये करना क्या चाहती हैं?’ इसके अलावा एक अन्य को न्यासा को देख काजोल की याद आ गई और उन्होंने कमेंट कर लिखा,’आप बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं।’
बता दें कि, न्यासा भले ही पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। स्टारकिड कभी पापा अजय देवगन संग फैमिली टाइम की तस्वीरों को साझा कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं, तो कभी दोस्त संग पार्टी की पिक्चर्स को साझा कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। स्टारकिड के फैनपेज को 1 लाख 12 हजार लोग फॉलो करते हैं जिन्हें उनके हर एक पोस्ट पर प्यार लुटाते देखा जाता है।