भोलेनाथ का चमत्कार, खुलेंगे तिजोरीयों के द्वार, इन ५ भाग्यशाली राशीयों पर होगी सुख समृद्धी की वर्षा अपार…

.
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
अपने साधकोंपर हमेशा प्रसन्न रहनेवाले भगवान भोलेनाथ श्रीशिवशंकर आज प्रसन्न हैं इन ५ राशीयोंपर…
मेष : आपके ग्रह कहते है कि आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की इंटेरिअर में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पडेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। माता से लाभ होने की संभावना।
वृषभ : आपके ग्रह कहते है कि नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएँगे। किसी धार्मिक स्थलपर जानेसे से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएँ उपस्थित होंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
मिथुन : आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें ऐसा आपके ग्रह आपको सूचना देते हैं। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर में या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे। किसी कारण समयानुसार खान-पान की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी।
कर्क : आपके ग्रह कहते हैं कि आज का संपूर्ण दिन आनंद तथा मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। प्रिय व्यक्तियों से भेंट होगी। सुखसाधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। तबियत अच्छी रहेगी।
सिंह : आज का दिन मिश्र फलदायी है, ऐसा आपके ग्रह कहते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएँगी। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालिएगा। मायके से भी चिंतातुर करनेवाले समाचार आ सकते हैं। आप में आज उदासीनता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी।
कन्या : आपके ग्रह कहते हैं कि आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। विद्याभ्यास में अवरोध आएँगे। आकस्मिक खर्च की संभावनाएँ हैं। बातचीत में तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। प्रियजनों से मिलाप होगा। शेयर बाजार में सावधान रहें।
तुला : आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे, ऐसा आपके ग्रह कहते है। आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेगें। माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता सताएगी। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। पानी से दूरी रखें। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहेगी। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक : आपके ग्रह कहते हैं कि आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। छोटे प्रवास की संभावनाएँ हैं।
धनु : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा आपके ग्रह कहते हैं। निरर्थक खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनवाँछित सफलता नहीं मिल पाएगी। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएँगे, अतः आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें। दूर बसे हुए आत्मजनों से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढे़गा।
मकर : भगवान श्रीशिवशंकर के आशीर्वाद से आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेट होगी। मानसिक रुप से शांति रहेगी।
कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की आपके ग्रह सलाह देते हैं। मानसिक स्वस्थता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पडिएगा। अनुचित स्थान पर पूँजीनिवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।
मीन : आपके ग्रह कहते हैं कि आज आप पारिवारिक और सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
आज श्रीशिवशंकरजी की विशेष कृपा पानेवाली ५ राशीयोंके नाम है… वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन|
शुभं भवतु: !
टिप्पनी : – यह भविष्यवाणी चंद्रराशी पर जन्मे जातकोंके समूहहेतू प्रस्तुत है| आपके व्यक्तिगत जन्मकुंडली के ग्रहगोचर, ग्रह दशा-महादशा और नक्षत्रोकी स्थिती आदीं अनुसार फलादेश में अंतर हो सकता है| आशंकापूर्ती हेतू आप ज्योतिष तज्ञ से सलाह मशवरा करें|